मुजफ्फरनगर । महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रभागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 10 बजे एटूजेड कालोनी के राधा कृष्ण मंदिर से बहुत ही सुंदर कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ संपन्न हुई जिसमें हमारी बहनों न 121 कलश उठाकर और सभी सभा के सदस्यों ने अपने हाथों में भगवा ध्वज को लेकर

कलश यात्रा को संपन्न कराया, माननीय श्री महाराज जी वह सभी ब्राह्मण साथी कलश यात्रा में साथ रहे ,उसके उपरांत महाराज जी का प्रवचन
हुआ, उसके उपरांत सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यह कलश यात्रा बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे कथा का आयोजन शुरू किया गया जिसमें कथावाचक महामंडलेश्वर श्री नर्मदा शंकर पुरी जी द्वारा कथा का रसपान कराया गया जिसमें आज महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव दिखाया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी ,श्री अशोक अग्रवाल जी , श्री अशोक बंसल जी,विनोद सिंघल जी , महामंत्री विश्वदीप गोयल ,कोषाध्यक्ष संजीव गोयल ,पवन बंसल जी ,दिनेश बंसल जी ,अनिल तायल जी ,सुधीर कुमार गर्ग,
श्री अशोक कुमार अग्रवाल, श्री मित्र सेन अग्रवाल, श्री संजय गुप्ता ,श्रीमती रेणु गर्ग , योगेश भगत जी, राकेश कंसल जी , सुनील तायल जी, तरुण मित्तल जी,भाई श्री संजय मित्तल जो हमारे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ,साथ ही समाज के सैकड़ों बंधु व 150 के लगभग हमारी माता बहनों ने कथा में भाग लिया। इसके उपरांत प्रमोद कुमार गर्ग की ओर से कथा में प्रसाद का वितरण किया गया। कथा का आयोजन महाराज जी ने बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। आरती में सभी लोगों ने भाग लिया। आज की कथा बहुत ही अच्छी तरीके से संपन्न हुई। कल फिर कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण होगा


