Taja Report

मुजफ्फरनगर एसएसपी ने किया जमीनी निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा आज दिनांक 20.12.2025 को देर रात्रि पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाजार क्षेत्र की स्थिति, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करें, एवं किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगगण भी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *