Taja Report

मुजफ्फरनगर एक और अंतरधार्मिक प्रेम विवाह के मामले में युवती को युवक संग भेजा

मुजफ्फरनगर । पुलिस ने एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह के मामले में हस्तक्षेप करते हुए एक युवती को उसके परिजनों द्वारा जबरन तलाक कराए जाने से बचाया है। पुलिस ने कानूनी रूप से विवाहित इस जोड़े को एक साथ रहने की अनुमति दिलाई।

यह मामला शामली जनपद के जलालाबाद निवासी 25 वर्षीय रणवीर सिंह सैनी और नानूपुर निवासी 23 वर्षीय मुस्लिम युवती अनम मलिक से जुड़ा है। दोनों पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग में थे। वे एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहाँ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों के परिवार अलग-अलग समुदाय से होने के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब अनम के परिजनों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवती की आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके बाद रणवीर और अनम ने घर से भागकर प्रेम विवाह करने का फैसला किया। दोनों पंजाब के जालंधर पहुँचे, जहाँ उन्होंने कोर्ट मैरिज की और कुछ समय तक साथ रहे।

बाद में, अनम के परिजनों ने शादी को स्वीकार करने का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले लिया। आरोप है कि इसके बाद परिजन अनम को मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में एक मकान में ले गए और एक मस्जिद में उसका तलाक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।अनम को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने किसी तरह फोन कर रणवीर को पूरे मामले से अवगत कराया। रणवीर ने तुरंत खालापार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महावीर फौजदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

पुलिस ने अनम को सुरक्षित बरामद कर थाने ले आई। कागजी कार्रवाई और दोनों की सहमति के बाद, पुलिस ने पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए रणवीर के घर भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जिले भर में सराहना हो रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *