मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा नववर्ष की पावन बेला पर मुजफ्फरनगर के समस्त कस्बों के नवनियुक्त पदाधिकारीयो के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पवार,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा पवन वर्मा व जिला महामंत्री विशाल जैन द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद के समस्त कस्बों से आए नवनियुक्त पदाधिकारीयो का पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया
नवनियुक्त पदाधिकारीयो को स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई,शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के विभिन्न कस्बों से आए पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अपने-अपने कार्यकाल को ईमानदारी,निष्ठा और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाने की शपथ ली
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाएगा एवं उनके द्वारा जनपद में चल रहे विकास कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी गई
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल वं अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति संजय मिश्रा द्वारा कहां की जनपद के समस्त कस्बों से आए नवनियुक्त पदाधिकारीयो को हम आश्वास करते हैं कि किसी भी व्यापारिक समस्याओ का दृढ़ता के साथ समाधान कराया जाएगा ।
प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा कहा कि कोई भी व्यापारी अपनी समस्या के साथ अकेला नहीं है व्यापार संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी आपके साथ खड़ा है
अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा व जिला महामंत्री विशाल जैन द्वारा बताया कि कुछ विभागों द्वारा छोटे व्यापारियों पर अनावश्यक छापेमारी कर धन वसूली की शिकायतें सामने आई थी जिस पर व्यापार संगठन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए मामला लखनऊ तक पहुंचाया गया एवं उनका त्वरित समाधान भी हुआ
समारोह में उपस्थित विभिन्न जनपदों और कस्बों से आए व्यापारियों द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का आभार जताया गया
शपथ ग्रहण समारोह में पुरकाजी, बुढ़ाना,चरथावल,मंसूरपुर, खतौली,मीरापुर,जानसठ,सिखेड़ा, सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों द्वारा संगठन से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की,संगठन ने भरोसा दिलाया कि अब कोई भी व्यापारी अपनी समस्या के साथ अकेला नहीं रहेगा,हर मुद्दे का समाधान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की टीम द्वारा कराया जाएगा
समारोह में चरथावल अरूप कुच्छल अजय वर्मा नवीन त्यागी अनुज गर्ग,पुरकाजी ब्रजकिशोर गुप्ता अमित गोयल मनीष चौधरी निर्दोष कटारिया अंकुर गुप्ता आर्यन राठी,सिखेड़ा सुरेश चंद संजीव गर्ग नाथन सिंह विक्रांत पवार पुष्पेंद्र कुमार सिद्धू जी आशीष वर्मा, बुढ़ाना प्रमोद गर्ग प्रवीण कुमार अमित गांधी नरेंद्र सैनी राकेश सिंघल,मीरापुर राजन महेश्वरी विकास कौशिक आशीष शर्मा बृजभूषण जी सत्यकाम आर्य,देवबंद तुषार जैन वासु गोयल,रोहाना निर्वेश कुमार,जानसठ गोपाल सैनी जगदीश प्रसाद,मंसूरपुर राकेश वर्मा,खतौली अनिल कुमार केशव अग्रवाल सहित सुनील वर्मा,शिवकुमार सिंघल,विजय प्रताप सिंह,संदीप पुंडीर,राजेंद्र अरोड़ा,जयेंद्र प्रकाश,सतीश मोहन सर्राफ,कुलदीप मित्तल,प्रदीप मित्तल,सुनील तायल,मयंक गोयल,पवन मित्तल,तुषार जैन,भूरा कुरेशी,उदित किंगर,संजय वर्मा,इकरार फारूकी,जावेद,शहनवाज,भोला शंकर,सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे


