मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर ईडी ने छापेमारी की। पंजाब में नशीली दवाओं की सप्लाई को लेकर जालंधर में कुछ जानकारी सामने आई थी। ईडी की जालन्धर जोन की टीम नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े वहां के कुछ कारोबारियों की सम्पत्तियां खंगाल रही है। इस दौरान ही अखिल का नाम सामने आया था। ईडी की लखनऊ टीम के अफसरों ने आज उसके ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि ईडी की जालन्धर टीम ने ही कार्रवाई की है। उनकी मदद के लिए लखनऊ से तीन कर्मचारी साथ गए थे। ईडी सूत्रों का
कहना है कि अखिल की सम्पत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नशीली दवाओं का कारोबार करने के आरोपी अखिल जय सिंह से जुडे मुजफ्फरनगर के एक सूत्र पर भी छापे की कार्रवाई की गई है। लखनऊ के ड्रग्स माफिया अखिल जयसिंह के मुज़फ़्फ़रनगर कनेक्शन के अलावा पंजाब समेत कई राज्यों में जयसिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चली। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर भी घंटों छापेमारी के बाद ईडी की टीम लौट गई।मुज़फ्फरनगर के शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित सफात कॉलोनी में दवा कंपनी कर्मचारी के घर पंजाब के जालंधर जोन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। सीआरपीएफ बल के साथ पहुंची आठ सदस्य टीम ने करीब सात घंटे तक घर में छानबीन की। नशीली दवा सप्लाई में शामिल आरोपी अंकित की तलाश में परिजनों से पूछताछ की। घर पर अंकित की पत्नी और माँ से घंटों पूछताछ के बाद देर रात टीम वापस लौट गई। टीम की मौजूदगी के दौरान कॉलोनी को चारों तरफ से घर कर रखा गया। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे पंजाब के जालंधर जोन की एक टीम मुजफ्फरनगर में अंकित के घर पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी सहित आठ अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम के साथ सीआरपीएफ जवान और नगर कोतवाली पुलिस ने कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे कॉलोनी के लोगों में भी दहशत बन गई। अंकित की मां पालो देवी ने बताया कि टीम करीब 2 बजे उनके घर पहुंची, जिस समय घर पर वह ख़ुद व उनके बेटे अंकित की बहू ही मौजूद थी। टीम ने उनके घर में रखी अलमारी, बेड, संदूक सहित अन्य सामानों की तलाशी ली। शाम 8 बजे तक टीम तलाशी के साथ परिजनों से पूछताछ करती रही। इस दौरान उनके मोबाइलों को भी खांगला गया। काफी लंबे समय तक पूछताछ और छानबीन के बाद टीम वापस लौट गई। ईडी के सूत्रों ने बताया कि अंकित लखनऊ की दवा कंपनी में दवा सप्लायर का काम करता है, जो ड्रग व नशीली दवा की सप्लाई करती है। अंकित से पूछताछ के लिए टीम मुजफ्फरनगर पहुंची थी। काफी लंबे समय इंतजार के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो टीम वापस लौट गई ।


