Taja Report

मुजफ्फरनगर आजाद समाज पार्टी नेता के नेता चन्द्रशेखर का पुतला फूंकने के प्रयास में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। एक तरफ शहर में आज जहां भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी नेता चंद्रशेखर रावण की महारैली राजकीय मैदान में चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ शहर के ही महावीर चौक पर आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर का पुतला फूंकने के प्रयास के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

थाना सिविल लाईन प्रभारी ने बताया कि नील कुमार अध्यक्ष अध्यक्ष/ संस्थापक जय समता पार्टी और अमन बंसल युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय समता पार्टी द्वारा आज महावीर चौक पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद का पुतला फूकने का प्रयास किया गया,

जिन्हें मना करने पर जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया अब उनके विरुद्ध 170 bnss के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *