Taja Report

मुजफ्फरनगर आईआईए ने मचाया होली का धमाल 

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा होली उत्सव का आयोजन मेरठ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में आईआईए सदस्य बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, सचिव राहुल मित्तल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, शरद जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल तथा संजीव मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उद्योगों की उन्नति के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं।

पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा प्रस्तुत होली गीत ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्मिता जैन के संचालन में तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। विजेताओं को आकर्षक उपहार एवं सरप्राइज भेंट प्रदान किए गए।

आईआईए स्किल डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन अश्विनी खंडेलवाल के संयोजन में एक हास्य नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक में सचिव राहुल मित्तल, वाइस चेयरमैन दीपक सिंघल, संयुक्त सचिव समर्थ जैन, राज शाह, अनमोल अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष नमन जैन, स्पर्श अग्रवाल, सीए अतुल अग्रवाल तथा ध्रुव गोयल ने प्रभावशाली अभिनय से उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति पर पंकज अग्रवाल, पवन कुमार गोयल, गौरव स्वरूप, मनीष भाटिया, अनुज स्वरूप बंसल, अमित चौधरी, आकाश बंसल एवं सुमित रोहल द्वारा कलाकारों को उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने आईआईए सदस्य परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की तथा उद्योग समुदाय की निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, विशेष सचिव अमन गुप्ता, संयुक्त सचिव उमेश गोयल, अनमोल गर्ग, प्रवीण गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, मनीष जैन, कपिल मित्तल, राजेश मित्तल, अनुज कुच्छल, नईम चांद, डॉ. यशपाल सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, अजय अरोरा, सीए राजीव सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, राकेश ढींगरा, अरविंद गुप्ता, आकाश गुप्ता, नवनीत गोयल (अधिवक्ता), गिरीश अरोरा, राहुल अग्रवाल, राहुल सिंघल (सीए), एफ.सी. मोगा, तुषार जैन, विवेक मित्तल, राजकुमार कपूर, अमित सिंघल, हिमांशु गर्ग, मोहित गर्ग, प्रमोद शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मित्तल, अश्वनी मित्तल, सचिन शर्मा, डॉ. प्रवेश कुमार, विराट शर्मा, विशाल आर्य, साइबर क्राइम शाखा के थाना प्रभारी सुल्तान सिंह तथा निरीक्षक गौरव चौहान सहित भारी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *