मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा भाजपा नेता भोला सिंह की गाड़ी सीज किए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलवात के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे । शनिवार को भाजपा नेता और गन्ना समिति तितावी के चेयरमैनपति शंकर सिंह उर्फ भोला की गाड़ी को सीओ सिटी व अंडर ट्रेनिंग आईपीएस सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रोक लिया। स्कॉर्पियो N नंबर UK 07 HA 3333 (जिसमें लाल नीली लाइट (पुलिस कलर) लगी थी) का चालान करते हुए धारा 207 मोटर व्हीकल अधिनियम में सीज किया गया । इस दौरान शंकर सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत को फोन मिलाकर अधिकारी से बात कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि सीओ सिटी ने बातचीत से इनकार कर दिया। यहां तक कि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा बात करने का प्रयास भी असफल रहा। शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाध्यक्ष से सीओ सिटी की बात कराने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि फोन कराना है तो योगी जी से कराओ । सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजू अहलावत भी बैकफुट पर नजर आए। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो N नंबर UK 07 HA 3333 (जिसमें लाल नीली लाइट (पुलिस कलर) लगी थी) का चालान करते हुए धारा 207 मोटर व्हीकल अधिनियम में सीज किया गया । वाहन चालक से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मीनाक्षी चौक के पास कार एक्सेसरीज की दुकान से उसने लाल नीली लाइट (पुलिस कलर) लगवायी थी। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल उक्त दुकान पर पहुंचकर चेकिंग की गयी तो काफी मात्रा में लाल नीली लाइट (पुलिस कलर) व हूटर बरामद हुए जिन्हे जब्त किया गया तथा दुकान स्वामी को भविष्य में प्राइवेट वाहनों पर लाल नीली लाइट (पुलिस कलर) व हूटर न लगाने की सख्त हिदायत दी गयी।


