Taja Report

मुजफ्फरनगर अपहृत नाबालिग मेरठ से सकुशल बरामद, आनलाइन गेम में हारने के बाद किया था नाटक

मुजफ्फरनगर । थाना बुढाना पुलिस को अपने नाबालिग पुत्र (उम्र करीब 16 वर्ष) के अपहरण तथा फिरौती मांगने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा अपहृत के सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल व अन्य माध्यमों की सहायता से अपहृत को मेरठ से सकुशल बरामद किया गया। अपहृत किशोर से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था जिस कारण उसने स्वंय के अपहरण का झूठा नाटक किया तथा परिजनों से फिरौती की मांग की थी। किशोर के मोबाइल की जांच पर उसमे काफी ऑनलाइन गेमिंग ऐप भी मिले है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना बुढाना पर किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महोदय द्वारा किशोर को समझाने के उपरान्त ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत भी दी गयी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस प्रकरण के सम्बन्ध में अन्य सभी बिन्दुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है।

दूसरी ओर SSP संजय कुमार वर्मा व एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने सर्राफा व्यापारी से हुई घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।  बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोड पर सर्राफा व्यापारी के साथ हुई घटना के बाद मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह सहित क्राइम टीम घटनास्थल पर पहुंची।

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जल्द से जल्द घटना को खोलने का पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन, मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना की हर पहलू की बड़ी ही बारीकी से जां च की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *