Taja Report

मुजफ्फरनगर अग्र भागवत कथा के चौथे दिन अग्रसेन जी के विवाह का वर्णन

मुजफ्फरनगर। अग्रसेन भवन ए टू जेड रोड पर चतुर्थ दिन अग्र भागवत कथा में महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पूरी जी ने बताया ध्रुव जी ने कितनी बड़ी तपस्या की और फिर भगवान जी ने ध्रुव जी को साक्षात दर्शन दिए, और मन कितना चंचल है उसके विषय में भी विस्तार से समझाया, महाराजा अग्रसेन जी का विवाह किस प्रकार से हुआ पूरा वृतांत सुनाया, अग्रसेन जी वैष्णव संस्कृति के थे और माधवी जी नागवंश की कन्या थी, महाराजा अग्रसेन जी का विवाह दो संस्कृतियों का मिलन भी था, माधवी जी नागराज कुमुद की पुत्री थी, दोनों के विवाह का पूरा प्रसंग सुनाकर विवाह सम्पन्न कराया ,जो कथा का प्रसंग कल हुआ था उसमें से प्रश्नोत्तर पूछ उत्तर देने वाले को पुरस्कार दिए गए, अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गोयल (बॉबी)एवं संयोजक पवन बंसल, महामंत्री विश्वदीप गोयल द्वारा किया गया। आज कथा का श्रवण पूर्व विधायक अशोक कंसल जी,विशाल गर्ग,ललित अग्रवाल , एस पी गोयल, चंद्रप्रकाश गुप्ता,टोनी बिंदल, अमरीश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, अमित कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तायल , उपाध्यक्ष अचिन कंसल,विपिन जी छपार वाले,अजय बंसल, रमेश चंद गुप्ता, शशिराज , मित्रसेन जी,अशोक बंसल, योगेश भगत जी, राकेश कंसल जी,रेणु गर्ग,मनीष जी गुप्ता पेंट वाले एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एवं पुरुषों की,आरती के बाद प्रसाद वितरण अमित बिंदल एवं आयुष गुप्ता जी द्वारा वितरण कराया गया

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *