मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में वन विभाग के जंगलों से बड़ी संख्या में खैर के कीमती पेड़ तस्करों ने काट लिए। कस्बे की अवैध आरा मशीन से काटे गए पेड़ों को किया जा रहा था खुर्द बुर्द मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने आरा मशीन सील कर लकड़ियाँ भी बरामद कर ली।
मीरापुर थाना क्षेत्र के कासमपुर खोला में वन विभाग की नाक के नीचे हो गया खेला। बड़ी संख्या में कीमती लकड़ी (खैर के पेड़ों) का कटान कर लिया गया। मामले में एक वन दरोगा पर गिरी गाज हुआ निलम्बित चल रही जाँच पड़ताल क्षेत्र के अधीनस्थ एवं वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की माने तो कुछ पेड़ हरियाणा के यमुना नगर भी बेचने के लिए पहुंचा दिए गए। आसपास के ग्रामीणों की माने तो वन विभाग की मिली भगत से ही हाईवे निर्माण एवं जंगलों से काटे बेश कीमती पेड़ काटे जा रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 58


