Taja Report

मालवीय जयंती पर किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण 

मुजफ्फरनगर। भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार, स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरूवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। मंत्री कपिल देव अग्रवाल व सपा नेता राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अखिलेश दत्त शर्मा प्रबंधक महामना मालवीय इंटर कॉलेज, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राकेश शर्मा सपा नेता, महेश गौतम, अरविंद कुमार, संजय मिश्रा, अमित बंसल, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, भाजपा नेता शरद शर्मा, प्रवीण खेड़ा, पवन छाबड़ा, पंडित ब्रह्म प्रकाश शर्मा, राजेश पराशर, होतीलाल शर्मा, सभासद देवेंद्र कौशिक व पंडित नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मालवीय चौक स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सुबह मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सभासदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महामना का अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रशांत गौतम, देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, नवनीत गुप्ता, शहजाद चीकू, शोभित गुप्ता, नदीम खान के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, राकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, अंजनी शर्मा, सतीश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध दीक्षित, ब्रह्म प्रकाश, रमेश चंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, नीरज शर्मा, कमलकांत, पंकज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आदेश गौतम, प्रवीण वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, राजेश पाराशर, अमित वत्स, अखिलेश दत्त, डॉ. संदीप वत्स, शरद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *