नई दिल्ली। एक पुलिस कांस्टेबल ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 145 किलो वजन उठाकर सबको चौंका दिया।
कहते हैं कि अगर जज्बा हो तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं होती। दिल्ली पुलिस की एक कॉन्स्टेबल ने इस बात को सच कर दिखाया है। 7 महीने की प्रेग्नेंसी में उन्होंने वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 145 किलो वजन उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया। आंध्र प्रदेश में हुए ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025–26 में जब दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल सोनिका यादव ने प्लेटफॉर्म पर कदम रखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वो एक इतिहास रचने वाली हैं। हालांकि उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नई इबारत लिख दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 155

