नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से गुरुवार देर रात दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर देश के प्रमुख संत-महंतों ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत रविन्द्र पूरी जी महाराज उपस्थित रहे।भेंट के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और संत-महंतों के बीच धार्मिक, सामाजिक एवं पारंपरिक विषयों पर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। वार्ता के क्रम में गृह मंत्री ने दोनों धर्माचार्यों का कुशलक्षेम जाना तथा देश की सांस्कृतिक परंपराओं, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर संवाद किया।इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं पूज्य श्रीमहंत रविन्द्र पूरी जी महाराज ने संयुक्त रूप से माँ भगवती काली एवं माँ मनसा देवी का पावन प्रसाद गृह मंत्री को आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें धर्म, संस्कृति और समाज के समन्वय पर विशेष जोर रहा।


