Taja Report

मसूरी व दून के बीच संपर्क बहाल करने का काम तेज

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में मूसलधार बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन, सड़कों के टूटने और पुल के ढहने से मसूरी, देहरादून से पूरी तरह कट गई थी। अब स्थिति को सामान्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाला मुख्य पुल भारी बारिश के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे शहर में फंसे हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। अब लोक निर्माण विभाग ने इस पुल की जगह बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है, जो तेज़ी से अंतिम चरण में है। प्रशासन का अनुमान है कि जल्द यह पुल तैयार कर लिया जाएगा, जिसके बाद दो-पहिया और हल्के वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *