Taja Report

मजदूरी पर जा रहे मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। मजदूरी पर जा रहे मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मंगलवार सुबह करीब 08ः34 बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि नावला से राड़धना जानें वाले रास्ते पर 01 व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बुढाना, थाना प्रभारी रतनपुरी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर पता चला कि मृतक गुलशेर पुत्र नसीम निवासी नावला थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर नावला से राड़धना मेरठ अपनी मोटर साईकिल से मजदूरी करने जा रहा था। मृतक की दाहिनी कनपटी व कन्धे के पास गोली लगने के निशान है। साक्ष्य संकलन हेतु फारेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। मृतक के शव का पंचातयनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *