मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर धौला पुल के पास देर शाम बाइक सवार दो इंजीनियरों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अविनेश (26) निवासी तिरुपुर, और माधव रामानुजन (29) निवासी तिरुनेलवेली, तमिलनाडु के रूप में हुई है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और नई मंडी भरतिया कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 120


