Taja Report

मंत्री सोमेंद्र तोमर को व्यापारियों ने बताई समस्याएं

मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर समस्याओं को जाना और सभी व्यापारिक व्यवहारिक समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा अत्यन्त छोटे मामलों को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है जो उचित नहीं है, इससे विभाग और सरकार की छवि धूमिल होती है। साथ ही विद्युत सप्लाई की अव्यवस्था की भी बात जोरों से कही। प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान योजना देने की बात भी रखी गई।साथ ही कहा कि योगी जी प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को देश में तीसरे स्थान से प्रथम स्थान पर लाने के लिए कृत संकल्प है और व्यापारी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जिला महामंत्री श्याम सिंह ने ने गुड़ पर मंडी समिति समाप्त करने और चुनाव के दौरान मंडी की दुकानों का अधिग्रहण न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत दरें अन्य प्रदेशों से अधिक हैं अतः यहां लागत मूल्य ज़्यादा बैठता है। इस कारण प्रतिस्पर्धा में कठिनाई है। संगठन मंत्री दिनेश बंसल ने बुढ़ाना में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का मामला उठाया तथा मावे पर स्पष्ट रूप से कहीं जीएसटी न होने पर भी विभाग द्वारा उत्पीड़न की बन्द करने की मांग की। अनिल तायल ने खाद्य विभाग की लेबोरेटरी टेस्टिंग नगर में खोलने की मांग की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से अशोक कंसल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री, दिनेश बंसल संगठन मंत्री, अनिल तायल कोषाध्यक्ष, पंकज गोयल उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी, की गरिमामय सानिध्य, एवम् जीएसटी जॉइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ैप्ठ , व ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक तिवारी जी भी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *