मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहली बार स्थापना दिवस का आयोजन शुरू किया गया। मुजफ्फरनगर में पुलिस प्रशासनिक विभागों के दर्जनों योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। मुख्यातिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर यूपी स्थापना दिवस की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने यूपी स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं और सरकारी योजनाओं की सभी को जानकारी दी। उन्होंने सभी पुलिस प्रशासनिक योजनाओं के स्टॉल का घूमघूम कर अवलोकन किया व स्टॉल पर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। पुलिस के स्टॉल पर हथियारों की भी जानकारी ली
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ स्थापना दिवस के शुभारंभ आयोजनपर MLC वंदना वर्मा ,विधायक राजपाल बालियान,जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशमुख व एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का यूपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।


