Taja Report

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर टेसू के फूलों की होली में हजारों लोग भीगे

https://www.facebook.com/share/r/1EWEMFXtGB/

मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले में होली के रंग जमकर उडे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर टेसू के फूलों की होली में हजारों लोग भीगे। जमकर होली के गीतों पर डांस किया गया। मोदी योगी और भगवा के रंग छाए रहे। चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप के आवास पर भी उनके समर्थक रंगों में डूबे नजर आए।

होली पर्व को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में निरंतर भ्रमणशील रहकर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। आमजन से की जा रही वार्ता, ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा सभी ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक किया गया तथा तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों / हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *