Taja Report

मंत्री अनिल कुमार की पहल पर बीजोपुरा विवाद निपटा

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीजोपुरा गुर्जर में होली के अवसर पर गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को आज सकारात्मक दिशा मिली। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे और थाना छपार पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने से गांव में मतभेद गहरा गया था।

आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंत्री अनिल कुमार के सार्थक प्रयासों, संवाद और मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद भुलाकर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में इस प्रकार के विवादों से दूर रहने तथा गांव में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र को ऐसे ही जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो समाज को जोड़ने और एकजुट रखने का कार्य करता हो।

बैठक की अध्यक्षता बाबा रघुवर सिंह (सिकंदरपुर) ने की बैठक में गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह पहल क्षेत्र में एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *