Taja Report

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक – 23 दिसम्बर 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – हेमंत

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – श्रवण पूर्ण रात्री

योग – व्याघात शाम 04:30 तक तत्पश्चात हर्षण

करण- गर दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात वणिज

राहुकाल – दोपहर 02:45 से 04:04 तक

सूर्योदय – 06:53

सूर्यास्त – 05:22

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:00 से प्रातः 05:54 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:44 से 12:26 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:36 से रात्रि 12:30 तक

सूर्य राशि- धनु

चंद्रमा राशि- मकर

बृहस्पति राशि – मिथुन

व्रत पर्व विवरण – रवि योग

शिववास- सभा मे दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात क्रीडा मे

अग्निवास- पृथ्वी पर

23 दिसम्बर 2025 मंगलवार को दोपहर 12:12 से 24 दिसम्बर सूर्योदय तक मंगलवारी चतुर्थी है ।

मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग

मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।

बिना नमक का भोजन करें

मंगल देव का मानसिक आह्वान करें

चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें

कितना भी कर्ज़दार हों बेरोजगार हों आजीविका मिलेगी और कर्जे से छुटकारा भी मिलेगा |

 

घर में नकारात्मक ऊर्जा / नज़र दोष के संकेत

पूजा शुरू होते ही झगड़ा

बिना कारण चिड़चिड़ापन

छोटी बात पर बड़ा विवाद

नींद के बाद भी थकान

घर में टिककर बैठने का मन न होना

 

5 दिवसीय शांति उपाय

शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं उसमें 1 लौंग डाल दें, दीपक के सामने 11 बार बोलें:

“ॐ हनुमते नमः”

घर की भारी ऊर्जा हल्की होने लगती है

झगड़े का कारण कम होता है

 

मंगलवार चतुर्थी

अगर मंगल देव के 21 नामों का सुमिरन करें और अर्घ्य देकर प्रार्थना करें, शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..

मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-

1) ॐ मंगलाय नमः

2) ॐ भूमि पुत्राय नमः

3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः

4) ॐ धन प्रदाय नमः

5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः

6) ॐ महा कायाय नमः

7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः

8) ॐ लोहिताय नमः

9) ॐ लोहिताक्षाय नमः

10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः

11) ॐ धरात्मजाय नमः

12) ॐ भुजाय नमः

13) ॐ भौमाय नमः

14) ॐ भुमिजाय नमः

15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः

16) ॐ अंगारकाय नमः

17) ॐ यमाय नमः

18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः

19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः

20) ॐ वृष्टि हराते नमः

21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः

ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-

भूमिपुत्रो महातेजा जगतां च हिते रतः।

मंगलो भूमिपुत्रश्च सर्वदा मङ्गलं कुरु॥

 

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- क्षमता से अधिक परिश्रम करने का दबाव बन सकता है।नई तकनीकी या ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा हो सकती है।उच्च अधिकारियों के साथ बिताया गया समय भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

 

वृषभ राशि :- परिस्थितियों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित होगा।भाग्य का समर्थन मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।नए संपर्क बनाने का सही समय है।अधिकारों को कोमलता से प्रयोग करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।

 

मिथुन राशि :- स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।आध्यात्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान मैं व्यस्त रहने की संभावना रहेगी।बचत खर्च होने से मानसिक दबाव महसूस करेंगे।परिस्थितियों का सही आकलन करने के लिए विचार विमर्श होगा।

 

कर्क राशि :- भावनात्मक संबंधों में साथी की ओर से थोड़ी शुष्कता अनुभव करेंगे।परिस्थितियों व्यवस्था परिवर्तन की अनुमति नहीं देगी।साझेदारी व्यवसाय में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।यात्रा टालना ठीक रहेगा।

 

सिंह राशि :- विरोधियों को संभालने के लिए मेहनत करनी होगी।नई योजना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी।परिश्रम का पूरा लाभ तुरंत मिलना मुश्किल रहेगा।शेयर मार्केट से दूरी बनाना हानि से बचाएगा।

 

कन्या राशि :- सभी का सहयोग मिलने से कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे।पूर्व किए गए आर्थिक आकलन सही सिद्ध हो सकते हैं।लाभ की स्थितियां बनेगी।पारिवारिक जीवन में प्रत्यारोप लगने की संभावना है।शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।

 

तुला राशि :- मित्रों का व्यवहार थोड़ा स्वार्थ पूर्ण हो सकता है।आपको नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी।व्यवसाय के फैलाव के लिए योजना बनेगी।परिवार का सहयोग मिलेगा।राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि :- परंपराओं की अवहेलना करके आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं।कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी।भावनात्मक संबंधों में परस्पर सहयोग करना पड़ सकता है।एन वक्त पर भाग्य का समर्थन मिलने से तनाव दूर होगा।

 

धनु राशि :- किसी खास कार्य के पूर्ण होने से निश्चिन्त अनुभव करेंगे।बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।यात्रा प्रवास में बहुमूल्य वस्तुओं का ध्यान रखना होगा।वाणी पर संयम रखना समस्याओं से बचाएगा।

 

मकर राशि :- दोपहर बाद व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी।रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।प्रयास करने होंगे।परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा।पारिवारिक जीवन के तनाव कम होंगे।

 

कुंभ राशि :- कार्यस्थल पर आपको लेकर नकारात्मकता का वातावरण रह सकता है।सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालना होगा।जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयास होंगे।विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।

 

मीन राशि :- अति आत्मविश्वास में बड़े फैसले लेने से बचना होगा।परिवार के साथ राय मशविरा करके आगे बढ़ना आगे आने वाली समस्याओं से बचाएगा।शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को अपना ज्ञान और प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे।

 

 

आपका दिन मंगलमय हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *