Taja Report

भ्रष्टाचारियों पर मुकदमे एक साल में तय होने का कानून बने – मास्टर विजयसिंह

मुजफ्फरनगर। देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिव चौक स्थित धरना स्थल पर मास्टर विजय सिंह व साथियों ने झंडा फहराकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी ,

30 साल से भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने अपने विचार प्रकट हुए भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी पर चिंता व्यक्त की , हर जगह माफियावाद हावी हो रहा है गरीब और अमीर की खाई बढ़ती जा रही है , महंगाई आसमान छू रही है , भ्रष्टाचार के कारण जन सामान्य में परेशान है।

कुछ लोगों के भ्रष्टाचार में पकड़ने जाने का सार्वजनिक रूप से पता तो चलता है परंतु उन्हें हुई सजा का पता नहीं चला | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री , से मांग की गई कि भ्रष्टाचारियों पर मुकदमे एक साल में तय हो का कानून बने . 26 जनवरी व 15 अगस्त को नेता , मंत्री, सांसद , विधायक , अधिकारी, कर्मचारी आदि व्यवस्था में बैठे सभी लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से शपथ लेनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार समाप्त हो सके भ्रष्टाचार देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है कार्यक्रम में राज ऋषि, रोहित कौशिक वरिष्ठ पत्रकार ,संजीव संगम , छवि एडवोकेट , आसमीन परवीन एडवोकेट , कु आराध्य नोमान अली, मनोज कुमार ,सौरभ आदि उपस्थित है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *