
मुज़फ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला चौक में व्यक्ति ने पुत्र व पुत्र वधू को गोली मार दी। गोली चलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुत्र रोबिन की हालत बेहद नाजुक थी। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
किसी बात को लेकर पिता और बेटे में विवाद के बाद गुस्साए पिता बृजवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली और बेटे रॉबिन सहरावत (28) व बहू रविता (25) पर गोली चला दी। गोली लगने से रॉबिन के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि रविता के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने पुत्र और पुत्रवधू को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी। उपचार के दौरान पुत्र रॉबिन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए इवान हॉस्पिटल के बाहर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर ACMO विपिन कुमार टीम सहित मौजूद रहे।
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार करीब 11.00 बजे थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोकरहेडी में ब्रजवीर नामक व्यक्ति द्वारा अपने बेटे (जॉनी उर्फ राबिन) व बहू (रविता) को गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां दौराने उपचार ईवान हास्पिटल में जॉनी उर्फ राबिन पुत्र ब्रजवीर उम्र लगभग 42 वर्ष की मृत्यु हो गयी है एवं रविता पत्नी जॉनी उर्फ राबिन उपचाराधीन है तथा खतरे से बाहर है। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त ब्रजवीर उम्र लगभग 65 वर्ष द्वारा अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बन्दूक से गोली चलायी गयी थी जो उसके बेटे जॉनी उर्फ राबिन के पेट में लगी व उसकी बहु रविता के हाथ में लगी थी। प्रथम दृष्टया पूर्ण प्रकरण घरेलू विवाद के कारण होना ज्ञात पडता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही उपचाराधीन रविता व ईलाज कर रहे डॉक्टर से वार्ता की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर ही थाना पुलिस व फिल्ड यूनिट को साक्ष्य संकल्न व कार्यवाही सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये गये। वर्तमान में अभियुक्त ब्रजवीर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच व अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।


