मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी/छिनैती के 29 मोबाइल फोन- मुख्यतः एप्पल कम्पनी के आईफोन (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये) बरामद किए हैं। अभियुक्तगण चोरी/छीने गये मोबाइल फोनों को देश के विभिन्न स्थानों व नेपाल-बंगलादेश बेचते थे।

01 दिसंबर को वादी भाजपा नेता सचिन संघल पुत्र स्व0 श्री रामेश्वर दयाल नि0 27/8 ए कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार नई मण्डी मु0नगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि 01 अज्ञात व्यक्ति उनकी गाडी के सामने खडा हुआ तथा उनके साथ गाली गलौच करते हुए उनका सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल छीनकर भाग गया। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 607/2025 अन्तर्गत धारा 304(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए मोबाइल फोन चोरी/छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया तथा 02 शातिर अभियुक्तों को दिनांक 07.12.2025 की रात्रि को एटूजेड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित मोबाइल व 28 अन्य चोरी/छिनैती के मोबाइल बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामद अन्य 28 अदद चोरी/छिनेती के बरामद मोबाईल फोनो के सम्बन्ध मे थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 613/2025 धारा 317(4)/317(5)/3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह अधिकतर महंगे फोन(आईफोन) की चोरी/छिनैती करते है क्योकिं इन फोन की डिमांड ज्यादा है तथा अच्छे दामों में बिक जाते है। चोरी एवं छीने गये मोबाइल फोन को हम देश के विभिन्न स्थानों व नेपाल, बांग्लादेश बेचते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*
*1.* फराज उर्फ कांचा पुत्र रहीस आलम निवासी मौ0 गुदडी बाजार थाना कोतवाली नगर मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष
*2.* सुहैल पुत्र शफीक निवासी मकबरा पुलिस स्टेशन रेलवे रोड जनपद मेरठ उम्र करीब 25 वर्ष ।
*फरार/वांछित अभियुक्त का नाम-*
*1.* महफूज पुत्र फजलू रहमान निवासी रशीदनगर गली नं0 06 थाना ब्रह्मपुरी जिला मेरठ (वांछित)
उनके पास से 29 मोबाइल फोन (मुख्यतः एप्पल आईफोन व सैमसंग व अन्य कम्पन्यियों के मोबाइल)- अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये
थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


