Taja Report

भाजपा नेता चला रहा था ड्रग का धंधा, करोड़ों रुपये का माल बरामद

इंदौर। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है जिसका मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार है। राहुल तनोडिया बीजेपी मंडल का उपाध्यक्ष है। दो आरोपी पकड़े गए हैं जिनमें ईश्वर सिंह और दौलत सिंह आंजना शामिल हैं। इनसे दो कारें अर्टिगा और इग्निस मिली है। ड्रग कितने बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा था, सुनकर होश उड़ जाएंगे। जो केमिकल और उपकरण मिले हैं उनकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। इनसे 9.2 किलोग्राम कैटामाइन मिला है। एक किलो कैटामाइन से 10 किलो एमडी बनती है। 12 किलो अमोनियम क्लोराइड मिला है। 6 ग्राम एमडी बरामद हुई है। 35 लीटर आइसो प्रोपाइल अल्कोहल मिला है।बैंक खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ है और दो साल के मोबाइल रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर संदिग्ध लोगों से संपर्क किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत के मुताबिक पूरी सामग्री से 350 करोड़ रुपए का ड्रग्स तैयार होता।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *