Taja Report

भाजपा नेता के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप: हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की 

मेरठ । भाजपा पार्षद के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पति से झगड़े के बाद घर से निकल गई थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवक लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी उसे रेलवे हाल्ट के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान सद्दाम, वसीम और शहजाद के रूप में हुई है। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार देंगे। उन्होंने कहा- तुम जानती नहीं, हम कौन हैं। महिला रोते हुए घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। पति ने पार्षद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन हंगामे के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की है, जबकि गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज हुआ। मामला लिसाड़ी थाना क्षेत्र का है।

ब्रह्मपुरी के ऐरा गार्डन निवासी युवक भाजपा पार्षद की गाड़ी चलाता है। बुधवार रात उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी घर छोड़कर बाहर निकल गई। युवक ने आवाज देकर उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं मानी और आगे निकल गई। रात में भटकते-भटकते वह लिसाड़ी गेट के समर गार्डन पहुंच गई, जहां उसे तीन युवक मिले। उन्होंने उससे पूछा- कहां जाना है? चलो, छोड़ देते हैं। पहले तो महिला ने मना कर दिया, लेकिन युवकों ने कहा- इतनी रात को घूमना ठीक नहीं है, हम आपको घर छोड़ देंगे। इसके बाद महिला उनकी बाइक पर बैठ गई। मगर वे उसे अपने कमरे पर ले गए। इसके बाद युवकों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और दरिंदगी की। फिर महिला को नूरनगर रेलवे हाल्ट के पास छोड़कर भाग गए। महिला किसी तरह घर पहुंची और पति को पूरी घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पति पार्षद के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद रात में पार्षद कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंचे, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल पर गई, जहां तीनों आरोपी मिल गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *