मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।उन्होंने कहा कि यूनियन सिर्फ किसानों के हितों के संघर्ष के लिए बनी है वे किसान संगठन के नाम पर किसी भी तरह की अराजकता के पक्षधर नहीं है। उन्होंने नई मंडी पुलिस मुठभेड़ में एक संगठन से जुड़े शातिर चोर की गिरफ्तारी पर कहा कि किसान संगठनों में अराजक तत्वों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। इसी कड़ी में भाकियू में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को कुछ मसलों को लेकर एसएसपी संजय वर्मा से मिलने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन के नाम पर किसी तरह की अराजकता नहीं होनी चाहिए। हमारा काम सिर्फ किसानों की हितों की रक्षा और आपसी भेदभावों को भुलाने का है। जहां भी किसान का हित जुड़ा होगा, वहां संघर्ष किया जाएगा, लेकिन देखने में आ रहा है कि किसान संगठनों के नाम पर बड़े-बड़े खेल हो रहे है, जिन पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। नई मंडी पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक संगठन से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए टिकैत ने कहा कि किसान संगठनों में असामाजिक तत्वों का प्रवेश सख्ती से बंद होना चाहिए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। भाकियू में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बाहरी जिलों से आ रहा कूड़ा-करकट मुजफ्फरनगर की आबोहवा में जहर खोल रहा है, जिस प्रदूषण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलि जरूरी है कि प्रशासन बडे-बडे वाहनों बाहर से मंगाए जा रहे कूड़ा-करकट पर सख से रोक लगाए। उन्होंने पश्चिमी यूपी में एम की स्थापना की वकालत की। सांसद हरे मलिक से उनकी कई बार चर्चा हो चुकी है हाल में ही उन्होंने एम्स के लिए एक जमी भी देखी है ।


