Taja Report

भव्य परेड में शानदार कार्य करने वालों का सम्मान का किया

मुजफ्फरनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स की भव्य परेड में शानदार कार्य करने वालों का सम्मान का किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री(विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 6वी वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी गयी। परेड में प्रथम कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर म0उ0नि0 ज्योति चौधरी के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक/प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-

*सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण-*
*ऑपरेशन कार्य के आधार पर-*
*1.* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*2.* पुलिस उपाधीक्षक श्री यतेन्द्र सिंह नागर(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*3.* उ0नि0 श्री ललित शर्मा(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*4.* मुख्य आरक्षी श्री रोहताश कुमार(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*5.* मुख्य आरक्षी श्री सुनील कुमार(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*6.* आरक्षी मौ0 इस्फाक(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)

*सेवाभिलेखों के आधार पर-*
*1.* निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह(प्रशंसा चिन्ह, स्वर्ण)
*2.* मुख्य आरक्षी राहुल कुमार(प्रशंसा चिन्ह, स्वर्ण)
*3.* निरीक्षक श्री योगेन्द्र शर्मा(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*4.* निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*5.* निरीक्षक श्री सत्यनारायण(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*6.* उ0नि0 श्री तेजबहादुर सिह(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*7.* उ0नि0 श्री प्रेमवीर सिंह(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*8.* उ0नि0 श्रीमती राजेश(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*9.* उ0नि0 श्री अजय कुमार त्यागी(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*10.* मुख्य आरक्षी श्री गजेन्द्र सिंह(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
*11.* मुख्य आरक्षी चालक श्री मुनेन्द्र कुमार शर्मा(प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)

मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान/सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को स्मृति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 77वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, एडीएम(एफ) श्री गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार बन्धु एवं न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *