Taja Report

भडकाऊ धार्मिक पुस्तकों को छापने के नाम पर विदेशी फंडिंग का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। भडकाऊ धार्मिक पुस्तकों को छापने के नाम पर विदेशी फंडिंग के आरोपी फरहान नबी सिद्दीकी को ATS ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस को इनपुट प्राप्त हुआ था कि कासना स्थित एक निजी कंपनी में धार्मिक और साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाली किताबें छापी जा रही हैं और उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार–प्रसार के लिए वितरित किया जा रहा है।

विदेशियों को गैरकानूनी ढंग से ठहराने और उन्मादी पुस्तकों को छापने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस ने नोएडा से फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। फरहान नबी धार्मिक एवं विभिन्न समूह के बीच शत्रुता एवं वैमनस्यता फैलाने के लिए किताबों का प्रकाशन करता था। तुर्की तथा जर्मनी के आए लोगो को भी फरहान नबी अवैध ठिकाना देता था। अवैध रूप से भारत में आये बांग्लादेशियों को भी फरहान नबी सिद्दीकी द्वारा शरण दी जाती थी। फरहान ने विदेश से हवाला एवं अन्य माध्यम से लगभग रु 11 करोड़ लिए। उसने उत्तर प्रदेश के अमरोहा व पंजाब राज्य में मदरसा व मस्जिदों तथा कम्पनियों के नाम पर जमीन खरीदी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *