*आज का पंचांग व राशिफल*
*🚩जय सत्य सनातन🚩*
*🚩आज की हिंदी तिथि*
*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२*
*⛅🚩तिथि – नवमी रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात् दशमी*
*⛅दिनांक – 13 नवम्बर 2025*
*⛅दिन – गुरुवार*
*⛅अयन – दक्षिणायण*
*⛅ऋतु – हेमंत*
*⛅मास – मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष – कृष्ण*
*⛅नक्षत्र – मघा शाम 07:38 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी*
*⛅योग – ब्रह्म प्रातः 06:58 तक, तत्पश्चात् इन्द्र प्रातः 06:28 नवम्बर 14 तक, तत्पश्चात् वैधृति*
*⛅राहुकाल – दोपहर 01:34 से दोपहर 02:57 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 06:39*
*⛅सूर्यास्त – 05:43 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:56 से प्रातः 05:48 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:49 से दोपहर 12:33 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:45 से रात्रि 12:37 नवम्बर 14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🔹दिशा विवेक🔹*
*🔸 पूजा आरती पश्चिम में है तो खुशियाँ दबेंगी । दक्षिण में है तो बिमारी आयेगी ।*
*🔸 तुम्हारी पूजा की दिशा पूर्व या उत्तर में हो तो स्थिति उन्नत होगी ।*
*🔸 पूजा की दिशा उत्तर में है तो आध्यात्मिक उन्नति होगी, पूर्व में है तो लौकिक उन्नति होगी ।*
*🔸 गुरूमंत्र है तो दोनों में आध्यात्मिक और लौकिक उन्नति होगी ।*
*तो देख लेना की आरती की दिशा, पूजा करते तो आपकी दिशा पश्चिम की तरफ तो नहीं, होगी तो बदल देना । सत्संग से कैसा ज्ञान मिलता है ।*
*🔸 सोते समय पश्चिम में सिर रहेगा तो चिंता पीछा नहीं छोड़ेगी, उत्तर में सिर करते हैं तो बिमारी पीछा नहीं छोड़ेगी । सोते समय सिरहाना पूरब की तरफ अथवा दक्षिण की तरफ हो ।*
*🔹विद्यार्थी कमजोर हो तो..🔹*
*🔸जो बच्चे पढ़ने में कमजोर रहते हो न, वे बच्चे, कच्चा दूध हो उसमें मिश्री पाऊडर मिला दें, या शहद मिला दें, अच्छी तरह से घोल दें । उस से, बच्चे जाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें, वो शिवजी पर चढ़ाएं, फिर जल चढ़ाएँ, बेल-पत्र रख दें, दिया जला दें । थोड़ी देर उधर बैठ के जप करें । तो वो बच्चे पढ़ने में बड़े होशियार, प्रतिभावान होंगे ।*
🙏🚩🇮🇳🔱🏹🐚🕉️
राशिफल
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। सतर्कता रखें एवं बिना विचारे कोई कार्य न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। धन-वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। आपके खास आप को अनदेखा करेंगे। किसी भी मुश्किल स्थिति में अपना मन शांत रखें। कुछ बिना मतलब के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज के दिन कोशिशों का आपको उम्दा लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कामकाज के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य न करें। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-लंबे समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। ब्लड प्रेशर से जुड़ी हल्की परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेकार के झगड़ों में न पड़ें। अपनी निजी बातों पर ही ध्यान दें।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। अगर आप प्रयास करते हैं तो रुका हुआ धन आने की संभावनाएं बनेगी। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-अनुभव के आधार पर व्यावसायिक निर्णय लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का भरोसा व सम्मान हासिल करेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए के लिए व्यवस्था में बदलाव लाएंगे। एक अहम निर्णय आपके भविष्य व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सब चीजों से अकेले निपटने के बजाय साथी से परामर्श लें। स्वयं के प्रति ईमानदार व खुशमिजाज रहें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-गलत जगह पूंजी निवेश करने से बचें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको थोड़ा सजग रहना होगा क्योंकि यह समय आपकी नौकरी में समस्याएं उत्पन्न करके परेशानी ला सकता है। इसलिए जागरूक रहें। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेंगे। नये विचारों और ज्ञान से खुद को अपडेट करने के प्रयास में रहेंगे। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। रुके हुए कार्य में गति आएगी तथा समय अनुसार कार्य संपन्न भी होंगे। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। धार्मिक कार्यों में संलिप्त रहेंगे।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी किसी खास व्यक्ति से आप लंबे समय से नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। साझेदारी में किसी नई परियोजना की शुरुआत के लिए दिन काफी अच्छा है। बच्चों की शिक्षा या भविष्य को लेकर विचारों में टकराव हो सकता है। घर में किसी योजना को लेकर असहमति हो सकती है।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


