Taja Report

बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये 36,170/- वापस कराये

मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदक के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये 36,170/-रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये।

शान मौहम्मद पुत्र ईलयास निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 18.09.2025 को थाना रतनपुरी साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ ऑनलाईन धोखाधडी कर उनके खाते से 37,320/- रुपये की धनराशि निकाल ली गयी है। थाना रतनपुरी साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। आज दिनांक 28.10.2025 को आवेदक के खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी धनराशि में से 36,170/- रुपयों को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *