मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये 70,000/-रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये।
राधेलाल निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 10.03.2024 को थाना खतौली साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल हैक कर उनके साथ ऑनलाईन धोखाधडी कर उनके खाते से 70,000/- रुपये की धनराशि निकाल ली गयी है। थाना खतौली साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। आज दिनांक 07.11.2025 को आवेदक के खाते से धोखाधडी कर निकाली गयी धनराशि में से 70,000/- रुपयों को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 97


