Taja Report

बुर्का धारी महिला को पीछे से दबोचने वाला युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद। बुर्का धारी महिला को पीछे से दबोचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गत रात्रि को थाना नागफनी पुलिस नट बाबा मंदिर के पास लोगों को ड्रोन उड़ने व चोरी आदि की अफवाहों के विषय में समझा रही थी। जिसके पश्चात पुलिस टीम वापस थाना क्षेत्र भ्रमण पर थी,तभी जिगर क़ॉलोनी पार्क के किनारे से एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मो0सा0 पर काफी तेजी से आता हुआ दिखा। थाना नागफनी पुलिस द्वारा व्यक्ति को पूछताछ हेतु रोकने का प्रयास किया तो वह मो0सा0 मोड़कर भागने लगा, चांद मारी घाट के पास हडबड़ाहट मे मो0सा0 उक्त संदिग्ध व्यक्ति से गिर गई,पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख उक्त शातिर व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा स्वंय का बचाव करते हुये आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। फायरिंग में उक्त व्यक्ति के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपना नाम *आदिल पुत्र पप्पू निवासी ग्राम उमरी थाना कांठ,मुरादाबाद* बताया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मो0सा0 स्पैलण्डर,एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस बरामद किये गये।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी आदिल से भागने का कारण पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि उसका एक महिला को छेड़ते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दि0 03.08.2025 को एक महिला के साथ छेडछाड व अश्लील हरकते उसके द्वारा की गई थी। जिसके डर से वह पुलिस से छिपता हुआ घूम रहा है, अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अभियुक्त थाना नागफनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-147/25 धारा-75 BNS में प्रकाश में आया आरोपी है,जिसके द्वारा दिनांक 03.08.2025 को एक महिला के साथ छेड़छाड़/अश्लील हरकते की गई थी। मुकदमा व पुलिस टीम पर फायरिंग करने आदि के संबंध में आरोपी आदिल उपरोक्त के विरूद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही थाना नागफनी पर प्रचलित है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-*

आदिल पुत्र पप्पू निवासी ग्राम उमरी थाना कांठ,मुरादाबाद

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *