मुजफ्फरनगर। बुढाना में आत्महत्या का प्रयास करने वाले छात्र का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थानाक्षेत्र बुढ़ाना स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में पढने वाले छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है, चिकित्सकों के अनुसार युवक खतरे से बाहर है। तहरीर के अनुसार युवक का कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ फीस संबंधी विवाद चल रहा था। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 456/25 धारा 352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।


