फरीदाबाद/मुजफ्फरनगर। राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक मिलने के मामले को लेकर पुलिस द्वारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। अंदर बाहर भारी संख्या में तैनात फोर्स के बीच अधिकारी विश्वविद्यालय में जांच कर रहे हैं।
मंगलवार को राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई के मकान से 2900 किलोग्राम विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत अलफलाह यूनिवर्सिटी में छापा मार कार्यवाही की जा रही है। दूसरी ओर यूपी की ATS टीम ने बुढ़ाना के मुस्तफाबाद स्थित मदरसे पर छापा मारा।
उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (एटीएस) की एक टीम मंगलवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में पहुँची। टीम ने मोहल्ला मुस्तफाबाद स्थित मदरसा दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया का निरीक्षण किया।
गिरफ्तार दो संदिग्ध आजाद सुलेमान और सोहेल इसी मदरसे में पढ़ाई कर चुके थे। एटीएस ने मदरसे के दाखिला रजिस्टर, छात्रों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके अलावा, मदरसे के मौलाना और शिक्षकों से दोनों छात्रों की पढ़ाई और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई।
आजाद सुलेमान ने 2018 में मदरसे में दाखिला लिया था और करीब दो साल तक पढ़ाई की। कोरोना काल में उसने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। लखीमपुर खीरी निवासी सोहेल ने तीन महीने पहले दाखिला लिया था, लेकिन 4 नवंबर को पिता की बीमारी का हवाला देकर मदरसे से चला गया।
लखनऊ में डॉ. परवेज अंसारी के घर ATS और कश्मीर पुलिस की छापेमारी की। मड़ियांव, IIM रोड के मुतक्कीपुर में सघन दबिश जारी है। ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। डॉ. परवेज अंसारी आतंकी डॉ. मुजम्मिल का साथी है।


