मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव के मंदिर में बेखौफ चोर की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया।
बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में देर रात एक बार फिर मंदिर में चोरी की घटना सामने आई। बेखौफ चोर पहले कटर से मंदिर के ताले तोड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन ताला नहीं टूटा तो उसने मंदिर के आसपास रखे सामानों को चोरी कर फरार हो गया।पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले भी बड़ौदा गांव के इसी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यवाही को लेकर नाराजगी बनी हुई है।
स्वामी यशवीर आश्रम ने चोर की गिरफ्तारी की मांग की है।
Author: Taja Report
Post Views: 9


