मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 20,000/- रूपये का ईनामी 01 शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई।
थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा बुढ़ाना खतौली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति ग्राम गोयला की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसें पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी डालकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल को न रोकते हुए वापस ग्राम गोयला की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोटर साइकिल लेकर भागने का प्रयास किया, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया, तेज गति होने के कारण बदमाश की मोटर साइकिल ग्राम गोयला मार्ग पर कट के पास अनियंत्रित होकर गिर गयी, अपनी तरफ पुलिस टीम को आता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए ईख के खेत में घुस गया। बदमाश द्वारा की फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा 01 प्लेटिना मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* गुलफाम उर्फ काला उर्फ गुलफान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता, शामली हाल निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 36 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर।
✅ 01 प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त गुलफाम उर्फ काला उर्फ गुलफान शातिर किस्म का गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है। अभियुक्त थाना रतनपुरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 20,000/- रूपये पुरस्कार घोषित किया गया था।


