Taja Report

बीस हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग मे वांछित एवं 20,000/- रूपये के इनामी अभियुक्त को दौराने मुठभेड घायल अवस्था में किया गिरफ्तार किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

11 अक्टूबर ङको थाना बुढाना के ग्राम अटाली के जंगलो में अज्ञात अभियुक्तो द्वारा गौकशी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0स0 421/25 धारा 3/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसमें दौराने विवेचना शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर निवासी नगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर व 05 अन्य का नाम प्रकाश मे आया था। जिसमें 03 अभियुक्तगण पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था तथा 01 अभियुक्त द्वारा आत्मसमर्पण किया गया था। अभियुक्त शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर उक्त अभियोग में लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना रतनपुरी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त शौकत उर्फ राशिद उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 20,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

आज दिनांक 18.12.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम विज्ञाना पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 मोटर साइकिल को रूकने का इशारा किया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नही रूका तथा मोटरसाइकिल मोडकर वापस भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर मोड दिया। कुछ दूर चलकर मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण कच्चे रास्ते पर फिसल गयी। स्वयं को पुलिस टीम से घिरा देख बदमाश मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईख के खेत में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण कर ईख के खेत से बाहर आने की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर इसका कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर करने लगा। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैंडर मोटरसाइकिल बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 27 वर्ष बताया गया है।

*बरामदगी-*
✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने अपने साथियों के साथ दिनांक 11.10.2025 को ग्राम अटाली के जंगल में गौकशी की थी तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से वह स्थान बदल-बदलकर छिपता फिर रहा था। अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए कहीं बाहर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शौकत उर्फ राशिद उपरोक्त शातिर किस्म का गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है। अभियुक्त थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा 20,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *