Taja Report

बिजनौर बैराज का तटबंध टूटने का खतरा, वाहनों का यातायात रोका

मुजफ्फरनगर। बिजनौर गंगा बैराज पर तमाम कोशिशों के बावजूद रिसाव नहीं रोका जा सकता है;इसके चलते तटबंध टूटने के कगार पर है। रिसाव बढ़ने के के बाद मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को बस और ट्रक के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल कार और बाइक निकल रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि हालात बिगड़ते है तो यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

बैराज के रिस रहे तटबंध को बचाने के लिए रातभर मेहनत के बावजूद मजदूर इसे रोकने में कामयाब नहीं हो पाए। पेड़ और रेत के कट्टे जुटाए तो हैं, लेकिन उन्हें टूटे हुए हिस्से तक पहुंचाने का रास्ता नहीं बचा है। जेसीबी और अन्य मशीनें भी नही पहुंच पा रही हैं। ऐसे में मान लिया गया है कि तटबंध का टूटना लगभग तय है। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। तटबंध टूटने पर कई गांव सीधे जद में आ सकते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *