मुजफ्फरनगर। मौसम की पहली बरसात ने ही बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी है, कई घण्टे तक कई बड़े इलाकों में बिजली गायब होने से लोग परेशान रहे।
शामली रोड, भगतसिंह रोड, अंसारी रोड, टाउन हाल रोड, रेलवे रोड, महावीर चौक, खालापार, नई मंडी व गढी पचेंडा रोड आदि इलाकों की बिजली गुल रहने से दैनिक कार्यों से नागरिक परेशान दिखे। बिजली ना होने के कारण टंकियों का पानी भी गायब रहा। लोगों ने मांग की है कि अधिकारी आमजन की समस्याओं का ध्यान रखें और बिजली सुचारू रूप से चालू करें।
Author: Taja Report
Post Views: 128


