अमरोहा। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारात लौटने के बाद शादी की रस्में चल रही थी। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा में यह घटना हुई।
अचानक दूल्हे परवेज़ आलम को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके चलते खुशियों का माहौल मिनटों में मातम में बदल गया। जिस दुल्हन को वह लेकर आया था उसका भी बुरा हाल है। शोक की लहर के बीच परिवार में कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल है। शादी का घर मातम का घर बन गया।
Author: Taja Report
Post Views: 34

