देहरादून। रविवार देर रात बंशीपुर के पास यमुनोत्री हाईवे पर बाइकों की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवा दोस्तों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) अपने घरों से निकले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ये तीनों अपनी जिंदगी की जंग हार गए। हादसे में विवेक कश्यप और अंकित गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका धूलकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 97

