Taja Report

बसपा जिलाध्यक्ष की बेटी की हत्या कर युवक ने खुद की आत्महत्या

बाराबंकी। बसपा जिलाध्यक्ष की बेटी की हत्या कर युवक ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बंद कमरे में दोनों के शव मिले।

नगर में देवकाली बाईपास के पास स्थित गौरी शंकर पैलेस में देवरिया के युवक व प्रेमिका के शव मिले। एक सूचना पर पुलिस ने रविवार देर शाम कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव बेड पर पड़े मिले। बताया जाता है कि रविवार सुबह लगभग 10:10 बजे देवरिया के नगर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य रामचंद्र शुक्ला नगर, भुजौली निवासी आयुष कुमार गुप्ता (22) एक युवती के साथ यहां आया था। दोनों होमस्टे के द्वितीय तल पर स्थित कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। कमरा खुला तो अंदर कमरे के दक्षिणी दिशा में युवक का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पश्चिमी दीवार से सटा युवती का शव पड़ा था। दोनों के माथे पर गन इंजरी थी। माथे पर एकदम सटाकर शूट किया गया था। युवक के घुटने के नीचे एक पिस्टल दबी थी और दो कारतूस पडे थे। युवती की पहचान गाजीपुर थाना दरियाबाद बाराबंकी निवासी बसपा जिलाध्यक्ष केके रावत की पुत्री अरोमा के रूप में हुई है। वह अयोध्या में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दो जुलाई को वह घर से अयोध्या के लिए निकली थी। इसके बाद के घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *