देहरादून। भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में आयोजित एक धार्मिक समारोह में यह शुभ तिथि घोषित की गई। राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पंचांग गणना के आधार पर समय का निर्धारण किया।
बदरीनाथ धाम की परंपरा के अनुसार, भगवान के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोने की प्रक्रिया 7 अप्रैल को राजदरबार में संपन्न होगी। इसी दिन राजमहल से सुहागिन महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तेल पिरोएंगी। इसके पश्चात, 7 अप्रैल को ही पवित्र ‘गाडू घड़ा’ तेल कलश यात्रा भी शुरू होगी। यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से होकर कपाट खुलने की तिथि से पूर्व बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।
Author: Taja Report
Post Views: 23

