Taja Report

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्यांग बच्चो के बीच विभिन्न प्रकार की क्रीडा प्रतियोगितायें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रागंण मे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप मा. अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर के सदस्य डा0 राजीव कुमार एवं श्रीमती श्रुति गुप्ता कोषाधिकारी/वित्त एवं लेखाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा मॉं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि दिव्यांग बच्चो को सहानुभूति की नही सहयोग की आवश्यकता है, इन बच्चो को अभिभावक घर से बाहर निकालकर समाज की मुख्य धारा से जोडने मे अपना सहयोग प्रदान करे। दिव्यांग बच्चो के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताओ मे निम्न लिखित बच्चे विजेता रहे।

मानसिक दिव्यांग बालिकाओं की जूनियर वर्ग की 50 मीटर दौड मे अर्पिता (मोरना) ने प्रथम, सूरज (शाहपुर) ने द्वितीय, डॉली (चरथावल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालकों की 50 मीटर दौड मे लक्ष्य (शाहपुर) ने प्रथम, सागर (चरथावल) ने द्वितीय, आरजू (नगर क्षेत्र सदर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूक बधिर बच्चो की बालको की म्यूजिकल कुर्सी दौड प्रतियोगिता मे मन्नू (बघरा) ने प्रथम, नवनीत (सदर) ने द्वितीय, तथा अर्पण (शाहपुर) ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। मूक बधिर बच्चो की बालिकाओ की म्यूजिकल कुर्सी दौड प्रतियोगिता मे डॉली (जानसठ) ने प्रथम, परी (जानसठ) ने द्वितीय, तथा योगिता (सदर) ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। दृष्टिहीन बच्चो की छू कर पहचानो प्रतियोगिता में अलफिजा (जानसठ) ने प्रथम, वंश (खतौली) ने द्वितीय, तथा कुनाल (मोरना) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता मे हर्ष (सदर) ने प्रथम, अर्णव (सदर) ने द्वितीय ने तथा सूरज (जानसठ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुलेख प्रतियोगिता मे वंशिका (सदर) पे प्रथम बुलबुल (सदर) ने द्वितीय तथा प्रिन्स (जानसठ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक रूप से दिव्यांग बालकों की दौड प्रतियोगितामें मंयक(सदर) ने प्रथम, अक्षपाल (चरथावल) ने द्वितीय तथा डॉली ने (सदर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, मूक बधिर बालिकाओ में अर्पिता(मोरना) ने प्रथम, अलीशा(जानसठ) ने द्वितीय तथा आरजू(बुढाना) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डो के लगभग 200 विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरण कर किया।

श्री संदीप कुमार द्वारा अपनें सम्बोधन में बच्चों के अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को समान रूप से पर्याप्त अवसर देना चाहिए जिससें कि वे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सके। उन्होंने विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थित परिजनों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न ब्लॉक मे कार्यरत स्पेशल एजूकेटर श्री आदित्य प्रकाश, रेनू, धर्मेन्द्र स्वरूप जैन, पूनम, अंनगपाल, रामनिवास, इरशाद, राहित शर्मा, प्रमिता, धर्मेन्द्र तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन सुश्री बबीता आदि का योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *