बिहार । बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उसके प्रेमी ने जयमाला से पहले गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी।
बताया जाता है कि दुल्हन को गंभीर हालात में निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जयमाला के समय आशिक भीड़ में शामिल हो गया था और मौका देखते ही गोली चला दी। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर ही गिर गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत की है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात एक शादी समारोह चल रहा था। जयमाल के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंच गई। लोग जयमाला होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्टेज के पास आया और शर्ट के नीचे से पिस्टल निकाली और दुल्हन पर गोली चला दी। गोली मारने वाला आरोपी कथित प्रेमी बताया जा रहा है। गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी। वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।