Taja Report

बंद पडी फैक्ट्री को वाहन चोरों ने बनाया अपना अड्डा, 5 बाइकें बरामद

मुजफ्फरनगर। बंद पडी फैक्ट्री को वाहन चोरों ने अपना अड्डा बना रखा था। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा 2 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से अवैध शस्त्र तथा 05 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।

थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा बन्द पडी पालीवाल फैक्ट्री के पास 02 संदिग्ध मोटरसाईकिल सवारों को चैकिंग हेतु रोका जिनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हे भागने का अवसर दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की जमातलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। उक्त के संबंध में पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वाहन चोरी का कार्य किया जाता है तथा विभिन्न जनपदों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं। उनके पास से बरामद मोटरसाईकिल भी उनके द्वारा चोरी की गयी है तथा अन्य मोटरसाईकिल इन्होने बन्द पडी पालीवाल फैक्ट्री की बाउन्ड्री के अन्दर छुपा कर रखी हैं। हम लोग चोरी की गयी मोटरसाईकिल की बॉडी को स्क्रैप में तथा पार्टस को स्पेयर पार्टस की दुकान पर बेच देते हैं तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की निशांदेही से फैक्ट्री की बाउन्ड्री के अंदर छुपा कर रखी गयी 04 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* सोनू पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ जनपद हापुंड ।

*2.* रिगन पुत्र मुन्नीराम निवासी ग्राम सिखेडा थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ ।

ये बाइकें बरामद

???? 02 अवैध तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर

???? 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल UP 15 DA 8721 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(बी) थाना गंगानगर जनपद मेरठ )

???? 01 स्पैलण्डर मोटसाईकिल UP 15 BM 1597 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 27/2026 धारा 303(बी) थाना मवाना जनपद मेरठ)

???? 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर प्लेट)

???? 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर प्लेट)

???? 01 यामाहा एफजैड (बिना नंबर प्लेट)

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *