Taja Report

बंदर को बचाने के प्रयास मे ई रिक्शा सड़क पर पलटी, यात्री घायल

मुजफ्फरनगर। मोरना- शुक्रताल मार्ग पर ई रिक्शा के पलटने से आधा दर्जन सवार घायल हो गए। ये सभी गुरुवार की सुबह 11:30 बजे दर्शन के लिए तीर्थ स्थल शुक्रताल जा रहे थे।  भोपा थाना क्षेत्र के मोरना- शुक्रताल मार्ग पर इलाहाबास गांव के पास सड़क पर बंदर को बचाने के प्रयास मे ई रिक्शा अनियंत्रित हो गयी तथा सड़क पर पलट गयी। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी धनसिंह, लक्ष्मी, राजेश, महक, प्रिंस, राजा, बुलबुल घायल हो गये घायलों को एम्बुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए लाया गया। धनसिंह ने बताया की वह गांव लुहारी से ई रिक्शा द्वारा शुक्रताल मे धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *