Taja Report

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मनाया दीपावली उत्सव

मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन होटल सॉलिटेयर, मेरठ रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, राकेश बिंदल (बिंदल ग्रुप), भीमसेन कंसल (सिद्धबली ग्रुप), आकाश कुमार (एस.डी. ग्रुप), सतीश गोयल (टिहरी ग्रुप), पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं विकास स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित चौधरी (वसुंधरा रेजिडेंसी), सुनील गोयल (न्यूमैक्स), हरीश मित्तल (अंकुर फर्टिलाइज़र) तथा अक्षत जैन (अपोलो डायग्नोस्टिक्स) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष नीलकमल पुरी द्वारा मोमेंटो भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम राजस्थानी थीम पर आधारित था, जिसमें राजस्थान के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ये कार्यक्रम उपस्थित परिजनों और सदस्यों को अत्यंत पसंद आए। उत्सव में तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इनाम वीतराग, नेहा साड़ी, नंदी बेक स्टूडियो और अकिवा इंडस्ट्री, बॉडी स्टेशन द्वारा प्रदान किए गए। पंक्चुअलिटी अवार्ड लकी ड्रॉ अवार्ड,ऊंट की सवारी आदि आकर्षण रहे।

फेडरेशन की परंपरा अनुसार इस अवसर पर शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में मुजफ्फरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी अनु सिंह को स्व. नेकीराम गर्ग मेमोरियल पुरस्कार दिया गया। कुमारी दिव्यांशी यादव को स्व. आदीश कुमार जैन मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक शर्मा को स्व. मोहन प्रकाश बंसल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली सभी धर्मों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है, जो एकता, प्रेम और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन परिवार इस पर्व को हर वर्ष सामूहिक रूप से परिवार के साथ मनाता है।

कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन सचिव अभिषेक अग्रवाल ने किया तथा अतिथियों का स्वागत सह सचिव आशीष गर्ग द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष आशीष बंसल ने सभी प्रायोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।इवेंट अध्यक्ष अंकुर गर्ग और अंकित संगल रहे, जबकि सागर वत्स एवं श्रेय गोयल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

कार्यक्रम में  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सागर वत्स, संजीव जैन (गर्ग डुप्लेक्स), सुधीर गोयल, नरेश शर्मा, रविंदर अरोड़ा, राधेश्याम शर्मा, रवि नंदन, नवनीत गोयल, एडवोकेट लोकेश तायल, एडवोकेट निपुण मित्तल, सत्य प्रकाश, रेशु, तुषार गुप्ता, एडवोकेट मोनू मित्तल, संजय मित्तल, अशोक मित्तल, अमित कुमार गर्ग एडवोकेट,सहित अनेक उद्यमी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *